Tuesday, November, 25,2025

धोरों की धरती पर साइक्लिस्टों ने रच दिया नया कीर्तिमान

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर देश में पहली बार 200 किमी लंबी 'वेदांता दूर डी थार' अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का आयोजन बीकानेर में किया गया। बीकानेर के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही, जिसमें 600 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय साइकिल धावकों ने हिस्सा लिया। 100 और 200 किलोमीटर की स्पर्धाओं में सफल रहे साइकिल धावकों को 27 लाख रुपए के नकद पुरस्कार बांटे गए। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार सुबह 8.15 बजे नौरंगदेसर में साइक्लिंग रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेघवाल ने स्वयं साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया। मेघवाल ने कहा कि हर साल इस साइक्लिंग रेस का आयोजन इसी स्थान पर होगा। इससे पर्यटन के क्षेत्र में बीकानेर का नाम न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी चमकेगा। साथ ही कहा कि आगामी बजट में बीकानेर में साइकिल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर घोषणा होगी। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विमर्शानंद, फ्रांस से आए पीयर गिरबॉड आदि मौजूद रहे।

देश-विदेश के साइक्लिस्टों ने लिया हिस्सा

साइक्लिंग रेस में फ्रांस, स्विजरलैंड, सिंगापुर समेत देश के विभिन्न राज्यों राजस्थान समेत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, गोआ, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, चंडीगढ़, दमन एवं दीव, दादरा एंड नगर हवेली के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वालों में 16 वर्ष से लेकर 69 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी शामिल थे।

पहली बार हुई 200 किमी लंबी साइकिल रेस

साइकिल रेस का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया, वेदांता, साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई, नेवली इंडिया, हल्दीराम ग्रुप इत्यादि के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। एनएचएआई के सहयोग से नौरंगदेसर से देसलसर तक 50 किलोमीटर की दूरी में सड़क को दोनों साइड से ट्रैफिक फ्री रखा गया। सीएफआई के वी.एन. सिंह ने बताया कि भारत में साइक्लिंग रेस का आयोजन नोएडा, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, चंडीगढ़ इत्यादि जगहों पर होता है। जो 50-60 किलोमीटर तक ही आयोजित की जाती है। देश में पहली बार 200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का आयोजन हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery