Friday, September, 26,2025

चरखे से चंद्रमा तक छाया स्वदेशी, आत्मनिर्भरता का यही मंत्र: यादव

भिवाड़ी: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी को साकार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अब केवल चरखा और हस्तशिल्प तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत चंद्रमा तक पहुंच चुका है। कोविड महामारी में स्वदेशी वैक्सीन ने 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा की और मोदी सरकार ने कठिन दौर में भी आत्मनिर्भर भारत की राह बनाई। भिवाड़ी मेला ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित लघु उद्योग भारती के तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF-2025) का शुभारंभकरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार जन विश्वास बिल के जरिए अनावश्यक कानून खत्म कर रही है और नई ऑडिट व्यवस्था से उद्योगों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले देश में कुल 67 की संख्या में एयरपोर्ट थे, जो अब 167 हो गए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर की गति ऐसी है कि अब आने वाले दिनों में एनएच 8 और एक्सप्रेस-वे को भी जोड़ने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार सभी गैर जरूरी और अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म में जिन दो स्लैब में सभी प्रोडक्ट्स को रखा, उससे खेती में काम आने वाले ट्रैक्टर 70 हजार, कार 20 हजार रुपए तक सस्ते होंगी। इसी तरह इलेट्रॉनिक्स के दैनिक उपयोग के सामान भी पहले से कम कीमत पर मिलेंगे।

चौथी औद्योगिक क्रांति में देश तेजी से बढ़ रहा है आगे

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि भारतीय उद्यमिता की परंपरा हजारों साल पुरानी है। विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजों की लूट के बावजूद भारत की समृद्धि खत्म नहीं हुई। अब चौथी औद्योगिक क्रांति में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को कंजॉर्टियम बनाकर, वोकल फॉर लोकल और गुणवत्तापूर्ण निर्यात पर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में विधायक बाबा बालकनाथ और देवीसिंह शेखावत ने भी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐसे ट्रेड फेयर को महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery