Tuesday, August, 26,2025

खैरथल बनेगा भर्तृहरि जिले का मुख्यालयः यादव

अलवर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को कोटकासिम के शेरपुरा गांव में जनसभा को संबोधित किया और क्षेत्र के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवगठित भर्तृहरि जिले का मुख्यालय खैरथल में स्थापित किया जाएगा। इससे मुंडावर, कोटकासिम, किशनगढ़बास और भिवाड़ी जैसे कस्बों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित होगा। साथ ही उन्होंने कोटकासिम क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

यादव ने बताया कि खैरथल में रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि यमुना लिंक परियोजना के लिए 5700 करोड़ रुपए के टेंडर को भी सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यादव ने कहा कि क्षेत्र को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जयपुर की तर्ज पर एक अलग डवलपमेंट अथॉरिटी की स्थापना आवश्यक है, जिससे फैसले तेजी और प्रभावी तरीके से लिए जा सकें। उन्होंने इस परियोजना को जिले के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जो लोग देश में घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, वे देश की सुरक्षा और विकास को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery