Thursday, January, 29,2026

भिवाड़ी के विकास में पर्यावरण संतुलन और अरावली संरक्षण जरूरी: यादव

भिवाड़ी: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से रविवार को ट्री हाउस होटल, आशियाना विलेज, भिवाड़ी में इंफ्रा एंड इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। 'अवसर, चुनौतियां और सम्मान' विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और विशेषज्ञों ने राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र में औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर मंथन किया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अलवर एसपी सुधीर कुमार और भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी केवल एक औद्योगिक शहर ही नहीं, बल्कि बाबा मोहन राम से जुड़ा आध्यात्मिक केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास पर्यावरण संतुलन और अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के साथ होना चाहिए। अरावली सदियों से साधना और प्रकृति की धरोहर रही है, जिसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि राजनीति में सत्ता बदलती रहती है, लेकिन सच्चाई को सुनने और ईमानदारी से काम करने की क्षमता दुर्लभ होती है। उन्होंने भूपेंद्र यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे निरंतर यात्रा और भारी जिम्मेदारियों के बावजूद क्षेत्रीय मुद्दों से गहराई से जुड़े रहते हैं। अरावली संरक्षण को लेकर उनकी रणनीतिक सोच और कानूनी समझ सराहनीय है। यह कॉन्क्लेव डॉ. जगदीश चंद्र, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ, फस्र्ट इंडिया न्यूज तथा पवन अरोड़ा, सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर, फर्स्ट इंडिया न्यूज के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery