Saturday, June, 28,2025

26 करोड़ की साइबर ठगी... दो गिरफ्तार

भिवाड़ी: जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को ठगों के बैंक खातों से करीब 26 करोड़ रुपए का लेन-देन सामने आया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 9 लाख रुपए नकद, 10 तोला सोने के गहने, वरना कार, 20 मोबाइल, 54 सिम कार्ड, 10 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 2 रुपए गिनने की मशीनें, एक-एक टैबलेट व वाई-फाई राउटर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ का इमरान खान पुत्र जफर मोहम्मद तथा अजमेर के विजयनगर निवासी इमरान अली उर्फ विकास पुत्र अलवर अली हैं। टीम ने इन दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया और भिवाड़ी ले कर आई। उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ऐसे करते थे ठगी

ये ठग ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को धोखा देते थे। ठग पहले वॉट्सएप पर लोगों को मैसेज भेजते थे और फिर उन्हें ऐसे ग्रुप में जोड़ते थे, जहां नकली मैसेज और बातचीत होती थी। ये मैसेज दिखाते थे कि कैसे लोगों को उनके निवेश पर बड़ा मुनाफा हो रहा है। फिर, एक नकली एप डाउनलोड करवा कर पैसे निवेश करवाते। इनके जाल में फंसकर लोग अपनी सारी कमाई गंवा देते थे।

10 बैंक खातों में 26 करोड़ का लेन देन

साइबर क्राइम थाने के थानाधिकारी जयसिंह ने बताया कि ये अपराधी बहुत शातिर हैं, जिस निवेश एप का इस्तेमाल किया था, उसका कोई सही प्रमाण नहीं था। तकनीकी मदद से इस फर्जी एप से जुड़ी एक नकली कंपनी का पता लगाया। इस कंपनी के करीब 10 बैंक खातों में 6 महीनों में लगभग 26 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था। कंपनी किसी विकास सैनी के नाम पर फर्जी आधार कार्ड और पते से खोली गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery