Wednesday, November, 26,2025

यूडीएच मंत्री खर्रा के सामने लोगों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

भीलवाड़ा: यहां गुरुवार को यूआईटी की आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी प्रक्रिया के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सामने लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

हंगामा तब शुरू हुआ जब एसटी कोटे में अन्य वर्ग के आवेदकों के नाम आने लगे। नगर निगम टाउन हॉल में बड़ी संख्या में आवेदक मौजूद थे। बता दें कि भीलवाड़ा नगर निगम के टाउन हॉल में गुरुवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने यूआईटी के 3081 प्लॉटों के लिए लॉटरी निकाली थी। इसके लिए कुल 88 हजार 239 आवेदन मिले थे। इस लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने जयपुर विकास प्राधिकरण की 3 सदस्यीय टीम भी पहुंची थी। विवाद बढ़ने पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने घोषणा की कि एक महीने के भीतर लॉटरी प्रक्रिया की जांच पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज सही पाए जाएंगे, केवल उन्हें ही आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। जिनके दस्तावेज गलत पाए जाएंगे, उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे और गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कागजों का दोबारा वेरिफिकेशन होगा: कलेक्टर

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिन श्रेणियों में आपत्तियां आई हैं, उनके सभी दस्तावेजों का दोबारा वेरिफिकेशन कराया जाएगा। यदि किसी भी तकनीकी गलती के कारण त्रुटि हुई है, तो उसे सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि यूआईटी तभी भूखंड आवंटित करेगी जब सभी शर्तें पूर्ण रूप से जांची जाएंगी।

SC-ST कोटे में अन्य वर्ग के नाम आने पर जताई आपत्ति

लॉटरी के दौरान SC कोटे में अन्य वर्ग के नाम खुलने पर आवेदकों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जब फार्म की जांच पहले ही की गई थी, तो फिर दूसरे वर्गों के नाम आरक्षित कोटे में कैसे आए। अधिकारियों की समझाइश के बाद कुछ देर में लोग शांत हुए, लेकिन कई आवेदक लॉटरी निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि जब यूआईटी ने फार्म जांच में इतना समय लिया, तो गड़बड़ियां क्यों सामने आई। उन्होंने मांग की कि सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए और प्रक्रिया को स्थगित किया जाए।

सफल आवेदकों की सूची पोर्टल पर

लॉटरी प्रक्रिया का यूट्यूब पर सीथा प्रसारण किया गया। टाउन हॉल और निगम परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जबकि निगरानी के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लॉटरी प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे समाप्त हुई। हंगामा करीब एक घंटे तक चला, लेकिन लॉटरी जारी रही। सफल आवेदकों की सूची यूआईटी पोर्टल पर जारी की जाएगी, जिसमें आवेदन संख्या, नाम, पिता का नाम, भूखंड संख्या और योजना का नाम होगा। असफल आवेदकों को 15 दिन में रिफंड उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery