Thursday, June, 26,2025

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के कांच तोड़े

भीलवाड़ा: शहर में स्थित रामस्नेही हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्सिंगकर्मी 28 वर्षीय भारती पुत्री रघुवीर सिंह चौहान की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्सिंग कर्मी की मौत के बाद उसके परिजन और समाज के लोग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं, प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के कांच भी फोड़ दिए। लगभग 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद हुए समझौते के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। तब पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

भीलवाड़ा सीओ सिटी मनीष बड़गूजर ने बताया कि रामस्नेही अस्पताल के अंदर नर्सिंगकर्मी की नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल में मौजूद अन्य साथियों ने ड्रिप चढ़ाई। इसके बाद वह सो गई और सुबह उसको चेक किया, तो वह अचेत थी। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

51 लाख मुआवजे की मांग

अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए मृतका के परिजनों सहित समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए 51 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगे कांच के शीशे भी तोड़ दिए। दोपहर 2 बजे बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन व परिजनों के बीच वार्ता हुई और पोस्टमार्टम के लिए परिजन राजी हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery