Friday, September, 26,2025

पांच घंटे की नवजात जिंदा बच्ची को कचरे में फेंक मिट्टी डाली, अस्पताल में भर्ती

भीलवाड़ा: सुभाष नगर थाना इलाके में 5 घंटे की नवजात बच्ची कचरे के ढेर में मिली। वह किसी को नजर नहीं आए, इसके लिए उस पर कचरा और मिट्टी डाल दी। यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो कचरे के ढेर में उतरे और उसे रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया। सुभाष नगर थाने के सीआई शिवराज गुर्जर ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि अजमेर रोड पर गायत्री आश्रम चौराहे के पास किसी ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया है। सूचना पर पुलिस ने नवजात बालिका को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा और सदस्य विनोद राव ने हॉस्पिटल पहुंच कर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ओझा ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार किसी भी नवजात को कचरा या अन्य असुरक्षित स्थान पर नहीं फेंके, यदि किसी को कोई नवजात बच्चा किसी भी कारण से नहीं रखना है तो वो उसे पालना गृह में छोड़ सकते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery