Thursday, June, 26,2025

आसींद में लेपर्ड ने एक बच्चे सहित 8 लोगों पर किया हमला

भीलवाडा: जिले के आसीद क्षेत्र में सोमवार को लेपर्ड ने एक बच्चे सहित 8 लोगों पर हमला कर दिया। लेपर्ड ने बच्चे की पीठ पर गहरे जख्म कर दिए और एक बुजुर्ग की आंख नोच डाली। वहीं, घर में घुसकर एक महिला के सिर पर काट खाया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही आसींद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेपर्ड 8 लोगों पर हमला करने के बाद एक घर में घुस गया और अंदर चहलकदमी करने लगा। इस बीच वह घर के बाथरूम में घुसा तो वन विभाग की टीम ने गेट के कुंडी लगा दी। जानकारी के अनुसार लेपर्ड ने सुबह नृवालिया गांव में बच्चे पर हमला किया। नवालिया निवासी सोनू भील ने बताया कि उसका बेटा राजवीर (12) खेत में बकरियां चरा रहा था। तभी एक लेपर्ड अचानक झाड़ियों से निकलकर राजवीर पर झपट पड़ा और उसकी पीठ, गर्दन सहित कई जगहों पर पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे के चीखने पर वह अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और सबने लाठियों से लेपर्ड को भगाया। घायल राजवीर को आसीद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घर में घुसकर दो महिलाओं पर हमला

इसके बाद लेपर्ड ने नूवालिया गांव में ही एक घर में घुसकर दो महिलाओं पर अटैक कर दिया। हमले में लीलादेवी और प्रेमदेवी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमदेवी पर पीछे से सिर पर हमला किया गया। परिजनों के शोर मचाने पर लेपर्ड भाग गया। घायल महिलाओं को दौलतगढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिलाओं पर अटैक के कुछ देर बाद लेपर्ड ने करीब एक किमी दूर मानाबा का खेड़ा गांव में तीन और लोगों पर हमला किया। फिर, वह एक घर में घुस गया। तीनों घायलों का इलाज दौलतगढ़ के अस्पताल में जारी है।

बुजुर्ग की आंख नोच डाली

लेपर्ड ने थारेला निवासी नेनू भील (60) और नूवालिया निवासी पानी देवी बलाई पर अलग-अलग जगह हमला किया। दोनों को घायल अवस्था में दौलतगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद नेनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। ग्रामीणों के अनुसार लेपर्ड ने नेनू भील की आख नोच डाली।

लेपर्ड को बाथरूम में किया बंद

वनपाल नंदलाल गुर्जर ने बताया कि मानाबा का खेड़ा गांव में 3 लोगों पर अटैक करने के बाद लेपर्ड कुपाराम के घर में घुस गया। जान बचाने के लिए परिवार के लोगों ने दौड़कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को घर के बाथरूम में बंद करने के बाद उदयपुर से टीम बुला कर लेपर्ड का रेस्क्यू किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery