Thursday, June, 26,2025

जेल में सुविधाओं पर जताई संतुष्टि

भीलवाड़ा: राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचे। उन्होंने भीलवाड़ा जिला कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से बात भी की। जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर उन्होंने संतुष्टि जताई। हालांकि, कैदियों ने बताया कि अक्सर उन्हें पेशी की तारीख के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। इस पर उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कैदियों को उनकी पेशी की तारीख के बारे में बताया जाए। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर कैदियों को सभी सुविधाएं दी जाती हैं।

जेल अधीक्षक ने किया स्वागत

उन्होंने बताया कि खाने-पीने के मामले में कैदियों की कोई समस्या नहीं है, अब वो पुराने वाले दिन नहीं है, जब कैदी परेशान होते थे। निरीक्षण से पहले जस्टिस मूलचंदानी का जेल अधीक्षक भैरव सिंह और जेलर ने स्वागत किया। जेल परिसर में जस्टिस मूलचंदानी को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इससे पहले उन्होंने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery