Monday, March, 16,2026

बेटे की हत्या कर पिता ने खाया जहर

भीलवाड़ा: बड़लियास थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक पिता ने 12 साल के बेटे का धारदार दरांती से गला काट दिया और खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह सात बजे घर के कमरे में बच्चे की लाश चारपाई पर पड़ी मिली, जबकि पिता तड़प रहा था। डीएसपी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। घर का गेट बंद होने से दीवार फांदकर अंदर घुसे तो भयावह दृश्य दिखा। 40 वर्षीय पिता ने फसल कटाई वाली दरांती से बेटे पर हमला किया, जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। युवक ने खुदकुशी की कोशिश में पहले पंखे पर फंदा लगाने का प्रयास किया, फिर जहर पी लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पत्नी से लंबे समय से विवाद सामने आया। पत्नी पीहर में रह रही है।

दो दिन पहले पिता ने वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें ससुराल पक्ष, पत्नी, 14 साल के बेटे और 16 साल की बेटी पर परेशान करने के आरोप लगाए। वीडियो में बेटे सहित सुसाइड की धमकी दी थी। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। घटना के समय घर में सिर्फ पिता-पुत्र थे। एएसआई गोपाल सिंह और प्यार चंद ने साक्ष्य संग्रह किए। भीलवाड़ा से पहुंची एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery