Thursday, April, 30,2026

नकली सरस घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा: पुलिस और रसद विभाग की टीम ने रविवार को नकली घी बनाने की एक फैक्ट्री पर दबिश देकर सरस ब्रांड के रैपर, पाम ऑयल व वनस्पति घी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 1 को हिरासत में लिया है। शहर के सुभाष नगर पश्चिम विस्तार बाइस्कोप के सामने गली नंबर 5, 6 में एक फैक्ट्री में नकली घी बनाया जा रहा था। सूचना पर फूड इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मिलावटी नकली घी तैयार किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 31 टिन तैयार नकली घी, 32 टिन वनस्पति घी, 18 टिन पाम ऑयल सहित लेबल, खाली कार्टन, पैकिंग मशीन जब्त की। पुलिस ने मौके से चुन्नीलाल निवासी मलान को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वनस्पति घी, कॉटन सीड और पाम ऑयल को मिलाकर नकली घी सरस ब्रांड से तैयार किया जा रहा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery