Friday, September, 26,2025

पत्नी को जॉब और 12 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

भीलवाड़ा: हमीरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आरओ प्लांट की वाटर फिल्टर मशीन में करंट से 23 साल के मजदूर की मौत हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 250 मजदूर काम कर रहे थे।

प्रबंधन को हादसे की सूचना मिली तो मजदूर का शव फैक्ट्री के पीछे के गेट से निकालकर कार में रखकर ले गए। परिजनों को पता लगा तो कार का पीछा किया। बाद में प्रबंधन के लोग जिला हॉस्पिटल में शव छोड़ कर भाग गए। परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

घटना हमीरगढ़ थाना इलाके के ग्रोथ सेंटर में क्रिस्टल जस्ट फेब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आरओ प्लांट में रविवार देर शाम हुई थी। रातभर परिजन जिला हॉस्पिटल के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे। सोमवार दोपहर 1 बजे पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में परिवार के साथ कंपनी प्रबंधन की सहमति बनी। इसके अनुसार पत्नी को फैक्ट्री में जॉब और 12 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान सीओ सदर श्याम सुंदर विश्नोई और हमीरगढ़ नगर पालिका चेयरमैन रेखा परिहार मौजूद रहे। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। दीपक सिंह की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। इस समय उसकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। दीपक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

बटन दबाते ही लगा झटका

ग्रामीण जालम सिंह ने बताया कि प्लांट की वाटर फिल्टर मशीन पर मजदूर दीपक सिंह (23) पुत्र जोरावर सिंह काम कर रहा था। मशीन का बटन दबाते ही उसे झटका लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। मजदूरों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। इसके बाद घटना की सूचना दीपक के परिजनों को दी गई। परिजन 10-12 लोगों को लेकर फैक्ट्री पहुंचे, तब तक प्रबंधन के लोग पीछे के गेट से शव कार में रखकर हमीरगढ़ से भीलवाड़ा की तरफ ले गए। परिजनों ने कार का पीछा किया। मजदूर का शव महात्मा गांधी राजकीय हॉस्पिटल में छोड़कर प्रबंधन के लोग फरार हो गए। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर हादसे को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन ने स्वरूपगंज चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया। देर रात तक लोग न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery