Friday, September, 26,2025

मांगों पर सहमति, आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

भीलवाड़ा: यहां खटीक छात्रावास में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से 'फसल मुआवजा जन अधिकार' आंदोलन का आगाज किया गया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने प्रदेश में अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर सरकार से मुआवजे की मांग की। कोटा से सांसद प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में मेवाड़ की अस्मिता को बेचती है।

रात करीब साढ़े 9 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि प्रशासन से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बन गई है। इसके बाद आंदोलन खत्म करने की घोषणा की गई। इससे पहले आयोजित सभा में धीरज गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में किसान अतिवृष्टि से पीड़ित हैं। खेतों में किसानों के सपने का खून हो गया है। सरकार मानवीय संवेदना खोकर यात्राएं कर रही है। धीरज गुर्जर ने कहा कि पिछले वर्ष 1 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 80 करोड़ मुआवजा पहुंचाना था। प्रशासनिक लापरवाही से यह मुआवजा बैंक खातों में नहीं पहुंचा। इस वर्ष भी अतिवृष्टि से जिले में 300 से 400 करोड़ रुपए की फसल खराब हुई। सरकार को मुआवजे की घोषणा करनी थी, लेकिन सरकार तो सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।

कांग्रेस नेता बैलगाड़ी में सवार होकर निकले

जनसभा के बाद शाम करीब 4:30 बजे रैली शुरू हुई। रैली में धीरज गुर्जर, प्रताप सिंह खाचरियावास व प्रहलाद गुंजल समेत अन्य नेता बैलगाड़ी में सवार होकर निकले। रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पांच सूत्री मांगों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर जसमीत संधू से मिला। कई दौर की वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बन गई।

प्रहलाद गुंजल ने भाजपा पर लगाए आरोप

किसानों को संबोधन के दौरान राजनेताओं ने किसानों को मुआवजा नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। किसानों को संबोधित करते हुए कोटा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन और सरकार किसानों को मुआवजा नहीं देगी, तो आगे बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री अर्जुन बामणिया, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रघुवीर मीणा सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायकों ने भी लोगों को संबोधित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery