Thursday, June, 26,2025

मां-भाई से बिछड़ा बेबी लेपर्ड, स्कूल में फंसा

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र के गौरव का खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे मां और भाई से बिछड़ कर एक बेबी लेपर्ड (शावक) सरकारी स्कूल में फंस गया। स्कूल के पीछे खेल मैदान के चारों तरफ 6 से 8 फीट की दीवार थी। लेपर्ड दीवार फांद नहीं पाया। हल्ला मचा तो शावक बदहवास हो गया। वह इधर-उधर दौड़ने लगा। उस वक्त स्कूल में तीन कक्षाओं में 50 बच्चे थे। टीचर्स ने सभी को सुरक्षित घर भेजा। इसके बाद टीचर्स और गांव वालों ने लेपर्ड की घेराबंदी कर वन विभाग को सूचना दी। टीम ने 4 घंटे बाद शावक को रेस्क्यू कर लिया। दोपहर 1 बजे के करीब वन विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने शावक को रेस्क्यू किया।

डीएफओ भीलवाड़ा गौरव गर्ग ने बताया कि लेपर्ड की सूचना मिलते ही रेंजर राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसीएफ पायल माथुर और तीन गार्ड सहित पांच सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू के प्रयास शुरू किए। लोगों का सहयोग रहा। स्कूल आने वाले रास्ते पर दोनों तरफ लोगों की आवाजाही को रोक दिया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दूर कर दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery