Wednesday, November, 05,2025

गोली मारकर युवक की हत्या, छह घायल

भरतपुर: डीग जिले में 2 दिन पहले एक शादी समारोह में खाने को लेकर हुआ विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। झगड़े 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है। घटना पहाड़ी थाना इलाके के बोड़ोली गांव में दोपहर करीब 2 बजे हुई। मामले में देर शाम तक दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया। पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बोड़ोली गांव में ग्यासीराम गुर्जर और तुलसी सैनी पक्ष के बीच एक नवंबर को शादी में खाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सोमवार को फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में तुलसी सैनी के बेटे चंदन सैनी को सीने पर गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery