Tuesday, September, 08,2026

दीवार ढहने से मलबे में दबे 8 लोग, एक महिला की मौत

भरतपुर: भरतपुर जिले के सेवर कस्बे के सिकलीगर मोहल्ले में सोमवार को मकान की दीवार अचानक ढहने से वहां से गुजर रहे 8 लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को पहले सेवर अस्पताल ले जाया गया, जहां से आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
हादसे के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। हादसे में गुरुवचन, मीरा (55), प्रेमवती (80), नंदनी (18), गुड्डु (25), सुनीता (45), वीरमत्ति (50) और अंकुश (17) घायल हुए हैं। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी संजय डांगी ने बताया कि महिलाएं सामान खरीदने बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गईं। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। लोगों ने दीवार की पट्टियां हटाकर सभी को बाहर निकाला और सेवर अस्पताल पहुंचाया। भरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राहगीरों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बंदर के दीवार पर कूदने के बाद यह हादसा हुआ। मलबे से सभी लोगों को निकाल लिया गया है। घटना के कारणों के संबंध में टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

सीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आरबीएम अस्पताल पहुंचे और हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने घायलों के उपचार की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन से घायलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery