Monday, August, 11,2025

कैदी की मौत पर हंगामा

भरतपुर: भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जेल के बाहर धरने पर बैठ गए।

मृतक कैदी चेतपाल के भाई वीरेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह उससे बहन मिलने गई थी, तब उसे बताया गया कि चेतपाल की मौत हो गई है। जबकि, शनिवार को रक्षाबंधन पर छोटी बहन राखी बांधने पहुंची थी तो वह सही था, हालांकि उसने जेल में मारपीट की बात कही थी। सीओ पंकज यादव ने बताया कि कैदी चेतपाल (40) सेवर थाने के ऊंचा गांव का रहने वाला था। उस पर साल 2018 में अवैध शराब बेचने का केस दर्ज हुआ था। चेतपाल ने 7 अगस्त, 2025 को कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई। मौत की जांच मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाई जाएगी। इसके आधार पर एक्शन लिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery