Friday, May, 01,2026

नदबई में सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

भरतपुर: जिले के नदबई कस्बे में बुधवार शाम बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी और सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया और व्यापारियों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। जानकारी के अनुसार, पंजाबी कॉलोनी निवासी योगेंद्र चौपड़ा (45) पुत्र शांति स्वरूप रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे जब वह अपने घर से महज 100 मीटर दूर पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गले में गोली मार दी।

गोली लगते ही योगेंद्र स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े। बदमाश मौके से उनका सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल योगेंद्र को तुरंत नदबई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शव को स्ट्रेचर पर रखकर मुख्य बाजार से रैली निकालते हुए थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए, अन्यथा वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। मृतक योगेंद्र अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी करवाई जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery