Saturday, April, 25,2026

प्रमुख शासन सचिव ने अस्पतालों का दौरा कर देखी व्यवस्थाएं

भरतपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शुक्रवार को भरतपुर में आरबीएम अस्पताल एवं जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

प्रमुख शासन सचिव ने आरबीएम अस्पताल पहुंचकर आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गंभीर रोगियों को प्राथमिकता से उपचार उपलब्ध कराने तथा वार्डों में त्वरित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। पेयजल एवं सफाई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। ओपीडी निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों की आवश्यक जांचें समय पर हों तथा पंजीयन खिड़कियों के पास बैठने की व्यवस्था की जाए। राठौड़ ने ओपीडी ब्लॉक में मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं पर फीडबैक लिया।

दिखाई संवेदनशीलता

निरीक्षण के दौरान एक मरीज राखी के परिजनों ने ब्लड की आवश्यकता बताई। इस पर प्रमुख शासन सचिव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ब्लड बैंक में उपलब्धता की जानकारी ली और मरीज को तुरंत रक्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समय पर पूरी हों बजट घोषणाएं

जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें और पात्र लोगों को योजनाओं का पारदर्शिता के साथ लाभ दिया जाए। बजट घोषणाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में रिक्त पद यूटीबी आधार पर भरने, नए कोर्स व एक्सीलेंस सेंटर के प्रस्ताव तैयार करने, अनावश्यक रेफरल रोकने और ट्रोमा सेंटर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक भारद्वाज, एडीएम राहुल सैनी, आरबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नगेन्द्र भदौरिया, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर आदि मौजूद रहे।

बेहतर चिकित्सा सुविधाओं पर जोर

जनाना अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मा योजना के तहत सभी रोगियों को आईपीडी सेवाएं सुनिश्चित करने, सफाई व्यवस्था सुधारने तथा प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नीकू-पीकू वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery