Saturday, April, 04,2026

युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

भरतपुर: काली बगीची चौराहे स्थित राज ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय अजय शर्मा की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। परिवार ने हॉस्पिटल से शव उठाकर सड़क पर रख प्रदर्शन किया, जिससे करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लग गया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अजय के हाथ-पैरों को रस्सियों से बांध दिया गया था। मृतक का बड़ा भाई अनिल शर्मा ऑटो के आगे लेटकर रास्ता रोकने लगा। अन्य परिजन शव के पास बैठकर रोने लगे और सड़क पर वाहन रोक दिए। मृतक के चाचा मनोज शर्मा ने बताया कि अजय का एक्सीडेंट 31 मार्च को धौलपुर में हुआ था। वह तीन दोस्तों के साथ मंदिर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अजय को धौलपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए भरतपुर भेजा गया।

परिजन शुक्रवार दोपहर 12 बजे अजय की मौत की खबर मिलने पर भड़क उठे और शव को हॉस्पिटल से सड़क पर ले आए। प्रदर्शन के दौरान शव को सड़क पर रखा गया, वहीं भाई अनिल ऑटो के आगे लेट गया और सड़क जाम कर दी। इस प्रदर्शन के दौरान मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश के बाद रास्ता खोला गया।

ऑपरेशन के बाद बांधे मृतक के हाथ-पैर

चाचा ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें डराया और कहा कि यदि तुरंत ऑपरेशन नहीं कराया तो अजय की मौत हो सकती है। इसके बाद चार दिन का पैकेज डेढ़ लाख रुपए में तय किया गया। अजय के सिर का गुरुवार को ऑपरेशन किया गया, जिसमें सिर में तीन-चार टांके आए। ऑपरेशन के बाद अजय हाथ-पैर फेंकने लगा, जिसे नर्सिंग स्टाफ ने सामान्य बताया और कहा कि ऐसे मामलों में हाथ-पैर बांधने पड़ सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery