Tuesday, July, 21,2026

10 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा

भरतपुर: भरतपुर में राहुल ब्रांड की फ्लेवर्ड सुपारी बनाने वाली मैसर्स किशन फूड प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कमिश्नरेट की एंटी-इवेजन शाखा की कार्रवाई में करीब 10.52 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया कि कंपनी के मालिक द्वारका मतलानी ने पिछले पांच वर्षों में 56.51 करोड़ रुपए का वास्तविक कारोबार किया, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में केवल करीब 2.5 करोड़ रुपए का कारोबार दर्शाया। विभाग के अनुसार बिना टैक्स इनवॉइस सुपारी की बिक्री कर भुगतान कंपनी में कार्यरत मजदूरों के नाम से खुलवाए गए बैंक खातों और यूपीआई आईडी में मंगवाया जाता था, जिससे वास्तविक कारोबार छिपाया जा सके। जीजीएसटी कमिश्नरेट की एंटी-इवेजन शाखा ने मुखबिर की सूचना पर जीएसटी अधिनियम की धारा 67 (2) के तहत फैक्ट्री और संबंधित परिसरों में तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान चार मोबाइल, 23-24 मशीनें, हजारों कच्ची पर्चियां, व्हाट्सएप चैट, समानांतर हिसाब-किताब, बैंक लेन-देन का रिकॉर्ड तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। एडवोकेट विवेक हथैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपए की कर चोरी के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं। विभाग ने मजदूरों के बैंक खातों को फ्रीज कर कंपनी मालिक द्वारका मतलानी से पूछताछ शुरू कर दी है।

13 मजदूरों के नाम बैंक व यूपीआई खाते से नेटवर्क बनाया

जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने लगभग 13 मजदूरों के नाम से बैंक खाते और यूपीआई आईडी खुलवाकर समानांतर वित्तीय नेटवर्क तैयार किया था। विभाग अब इन खातों के लेन-देन के साथ यह भी जांच कर रहा है कि बिना बिल तैयार फ्लेवर्ड सुपारी किन-किन राज्यों में भेजी गई। फैक्ट्री में फ्लेवर्ड सुपारी निर्माण में प्रयुक्त मेंथॉल भी मिला है, जिसके हरियाणा से मंगाए जाने की संभावना जताई गई है। जीएसटी विभाग का कहना है कि पूरे नेटवर्क, कर चोरी के वास्तविक दायरे और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery