Saturday, June, 13,2026

15 जून को डीएनटी समाज का जेल भरो आंदोलन

भरतपुर:  डीनोटिफाइड एवं घुमंतू (डीएनटी) समाज की लंबित मांगों को लेकर 15 जून को भरतपुर में विशाल 'जेल भरो आंदोलन' आयोजित किया जाएगा। गायत्री मैरिज गार्डन, सारस चौराहा पर होने वाले इस आंदोलन को लेकर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में समाजजन शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे। डीएनटी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के अनुसार समाज लंबे समय से 10 प्रतिशत आरक्षण और डीएनटी समाज की सूची एवं नामों में व्याप्त विसंगतियों के निस्तारण की मांग कर रहा है। आंदोलन में डीएनटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष लाल सिंह राईका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सह-अध्यक्ष रतन नाथ कालबेलिया, कालूराम योगी, अरविन्द योगी, पुखराज योगी और रिंकू योगी (महलपुर) सहित 32 समाजों के प्रतिनिधि तथा ओबीसी समाज के लोग भी भाग लेंगे। अभियान में जिला अध्यक्ष शिवराम रेबारी, राजेश राईका, करन सिंह योगीराज, योगेंद्र सिंह योगी, फूलसिंह पहलवान, रामकुंवर योगी, तूहीराम योगी, श्याम सिंह योगी, तुलसी राम राईका, दिनेश देवासी, मानसिंह बंजारा और अशोक बंजारा सहित कई पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery