Tuesday, August, 12,2025

शिक्षा का उपयोग समाज उत्थान के लिए होना चाहिए: बागडे

भरतपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि ज्ञान का परिदृश्य पूरे विश्व में तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के चलते विश्वभर में कुशल कामगारों की जरूरत और मांग बढ़ेगी। युवाओं को तार्किक एवं रचनात्मक रूप से सोचते हुए बदलती परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को तैयार करना होगा। वे मंगलवार को बीडीए ऑडिटोरियम में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा एक बीज की भांति है, जो निरंतर जीवन को निखारने का कार्य करती है। जिस प्रकार बीज एक पेड़ बनकर समाज को ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया, ईंधन आदि देने का कार्य करता है, उसी प्रकार शिक्षा प्राप्त करने वाले को भी अपने ज्ञान का उपयोग समाज की प्रगति में करना चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य जीविकोपार्जन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग समाज को दिशा देने एवं उत्थान के लिए होना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर त्रिभुवन शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।

49 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल किए प्रदान

समारोह में 49 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 31 छात्राएं शामिल थीं। इस अवसर पर 40,324 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गई।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दें योगदान

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे उत्कृष्ट ग्रंथों का हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद कर आमजन तक पहुंचाएं। विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। बेटियों की सफलता पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि अवसर मिलने पर वे अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। बैरवा ने बताया कि बीते डेढ़ साल में राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए 71 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की और 143 महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण कराया है।

शिक्षा और संस्कृति पर दिया जोर

राज्यपाल ने शिक्षा और संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय को नवीन शिक्षा, नवाचार और शैक्षणिक गुणवत्ता में विशिष्ट पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने महाराजा सूरजमल के शौर्य और ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों का आह्वान किया कि शिक्षा को उन्मुक्त बनाकर अधिक से अधिक फैलाएं, जितना विस्तार होगा युवाओं में उतना ही बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को हमारी संस्कृति एवं अनुसंधान पद्धति पर गर्व हो, इसके लिए विश्वविद्यालयों को कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery