Tuesday, August, 12,2025

मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दबे, चार की मौत

भरतपुर:  गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए। हादसे में 3 महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही थी। यहां निकली चिकनी मिट्टी लेने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के एक ही परिवार के 10 लोग आए हुए थे। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया। सभी उटू गांव के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के रूप में हुई है।

वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं। हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, उप जिलाधिकारी किरावली आगरा नीलम तिवारी, थानाधिकारी फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह, डीएसपी उच्चैन अनिल डोरिया, थाना प्रभारी गहनौली मोड़ विजय सिंह समेत विभिन्न थानों की पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहीं।

3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सीओ अनिल डोरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। दो लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर मिट्टी से बाहर निकाला। 4 लोगों को पहले ही लोगों ने बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने करीब 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मिट्टी को हटाया।

प्रशासन की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

मृतकों के शव जैसे ही उट्‌टू गांव पहुंचे तो वहां पर माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन की मौजूदगी में चारों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

ट्रैक्टर में सवार होकर गए थे चिकनी मिट्टी लेने

जानकारी के अनुसार जंगी के नगला के पास चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। यहां से चिकनी मिट्टी निकल रही थी। आसपास के ग्रामीण मौके से मिट्टी लेकर जा रहे थे। रविवार सुबह उट्‌टू गांव के एक ही परिवार के कुछ लोग ट्रैक्टर में सवार होकर मिट्टी लेने आए थे। उन्होंने ढाय के नीचे से मिट्टी खोदना शुरू किया। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाय ढह गई। इससे ये लोग मिट्टी के नीचे दब गए। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery