Thursday, June, 26,2025

नवीन तकनीक का उपयोग कर किसान बढ़ाएं आमदनी: चौधरी

उदयपुर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में कृषि की अहम भूमिका है। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को उदयपुर जिले की मावली तहसील के पलाना कला ग्राम में आयोजित कृषक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर की टीमें करीब 6000 गांवों का दौरा कर 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंच बना रही हैं।

राजस्थान में वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों की 103 टीमें 330 ब्लॉक के 3959 गांवों को कवर कर रही हैं। अब तक राज्य में 4 हजार 224 गांवों के 5 लाख किसान इस अभियान से लाभान्वित हो चुके हैं। अकेले उदयपुर जिले में 32,893 किसानों को खरीफ सीजन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीक अपनाकर किसान अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं। मूंगफली, बाजरा, सरसों, जीरा, अनार जैसे उत्पादों में राजस्थान अग्रणी राज्य है। मूंगफली उत्पादन में गिरावट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थानों की मदद से नई किस्मों के बीज अपनाकर इस क्षेत्र में फिर से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

70 प्रतिशत किसान लघु भूमि धारक

गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बताया कि आदिवासी बहुल उदयपुर में 70 प्रतिशत किसान लघु भूमि धारक हैं। ऐसे किसानों के लिए समन्वित खेती प्रणाली जिसमें सब्जी उत्पादन, पशुपालन, बकरी व मुर्गी पालन शामिल हो, एक स्थायी समाधान है। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट व प्रकृति सेल के किशन चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अटारी जोधपुर के निदेशक डॉ. जय प्रकाश मिश्र ने स्वागत भाषण दिया, जबकि MPUAT कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने अधिक उपज देने वाली किस्मों की जानकारी दी। इफकों के डॉ. सुधीर मान ने मिट्टी परीक्षण के अनुसार खाद उपयोग की सलाह दी। डॉ. ईश्वर यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रफुल चंद भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery