Monday, April, 21,2025

बाड़मेर में वीणा उत्सव-2025 का आयोजन कलाकारों ने दी वाणी-हरजस प्रस्तुतियां

बाड़मेर: थार की लुप्त हो रही लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने और वाणी गायन की परंपरा को मजबूत करने के लिए शनिवार शाम को शहर में वीणा उत्सव का आयोजन किया गया।

वीणा गायन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित अलग-अलग राज्यों के गायक कलाकारों ने कबीर, मीरा, गोरख, दादू डूंगरपुरी जैसे संतों के पारंपरिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। बाड़मेर रूमा देवी फाउंडेशन, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की ओर से आयोजित वाणी उत्सव 2025 और दानजी स्मृति मारवाड़ भजन पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा नेता दीपक कड़वासरा, कांग्रेस सचिव
लक्ष्मण गोदारा, यूथ कांग्रेस के राजेंद्र कड़वासरा, प्रधान महेंद्र जाणी, मध्यप्रदेश के पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया, कच्छ के सुप्रसिद्ध वाणी गायक मुरालाला मारवाड़ा, जैसलमेर के महेशाराम, जालौर के जोगभारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले निकाली शोभायात्रा में वाणी गायक, मातृशक्ति और संगीत प्रेमी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। वाणी महोत्सव में हरजस गायन को पहली बार बड़े मंच पर प्रस्तुत किया गया ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery