Friday, June, 27,2025

जल संरक्षण जन अभियान से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

बाड़मेर: जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। इसके जरिए मुख्यमंत्री ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को पुनर्जीवित करने की अभिनव पहल की है। इस अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। वे मंगलवार को जिले की जालीपा ग्राम पंचायत में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत अमृत सरोवर पूजन, श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का उद्देश्य जल स्त्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान को केवल एक सरकारी गतिविधि नहीं मानकर, एक जनांदोलन के रूप में देखा जाना चाहिए। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सरकार की ओर से जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

इस दौरान मंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित सुनील दवे ने प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत की उपस्थिति में अमृत सरोवर पूजन संपादित करवाया। मंत्री ने श्रमदान व पोधरोपण भी किया। जालीपा अमृत सरोवर तालाब पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने जल संरक्षण एवं पौधरोपण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी ने किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, दीपक कड़वासरा, देवीलाल कुमावत, जिला कलेक्टर टीना डाबी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, भू-संरक्षण एवं जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता
फरसाराम गौड़, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संयोजक वीरसिंह भाटी, सांगाराम जांगिड़, खुमान सिंह सोढ़ा, महावीर सिंह चूली, उपखंड अधिकारी वीरमाराम, परियोजना अधिकारी जीयाराम, विकास अधिकारी प्रदीप इनाणिया, नीतू व्यास, सरपंच सोनू कंवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery