Monday, August, 24,2026

बाड़मेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मगलिंग की कमाई से संपत्ति बनाई...

बाड़मेर : पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर व तस्कर विरधाराम की संपत्ति को फ्रीज किया है। बाड़मेर पुलिस ने पहली बार इस तरह की कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर का आलीशान बंगला, क्रेटा कार और स्लीपर बसों को फ्रीज कर दिया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बोस ने बताया कि जिले के गालाबेरी गांव में हिस्ट्रीशीटर के आलीशान घर के आगे संपत्ति फ्रीज करने का बोर्ड लगाया है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर की क्रेटा कार और 3 बसों को भी फ्रीज किया है। इस दौरान बोस, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश मय पुलिस जाब्ता तैनात रहे। 

2012 से अब तक कई मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि विरधाराम के खिलाफ पहला मामला साल 2012 में दर्ज हुआ था। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के कुल 3, मारपीट के 3 और आर्म्स एक्ट के 2 समेत करीब 10 मामले दर्ज है। फ्रीज किए मकान, कार और बसों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। फ्रीज की कार्रवाई के दौरान ये लोग अंदर रह सकते हैं, लेकिन इसको बेचने या हस्तांतरण करने का अधिकार नहीं रहेगा। 

सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है विरधाराम
एएसपी बोस ने बताया कि जिले में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। विरधाराम पुत्र भैराराम सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। विरधाराम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के 10 प्रकरण दर्ज हैं। उसने अवैध संपत्ति बना रखी थी, जिसमें 68F(2) के तहत कार्रवाई कर जब्त किया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया। उन्हांेने बताया कि अन्य हिस्ट्रीशीटरों और बड़े अपराधियों का भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery