Wednesday, November, 26,2025

लोगों में फूटा आक्रोश, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

बाड़मेर: शहर के शास्त्री नगर मार्ग के पास रविवार रात को कालबेलिया जोगी समाज के एक युवक की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा हो गया। मामला वन विभाग की भूमि पर शव के अंतिम संस्कार से जुड़ा था। प्रशासनिक अड़चनों के कारण समाज के लोगों को अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं मिली। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय तक ले जाने की कोशिश की। शव यात्रा की सूचना पर पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बॉस और उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। साथ ही, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। भाटी ने कालबेलिया समाज के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मध्यस्थता की और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल को शांत किया।

भाटी के हस्तक्षेप के बाद अंतिम संस्कार

विधायक भाटी ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों को समझाया और प्रशासन से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि कालबेलिया समाज की श्मशान भूमि की मांग जायज है। प्रशासन को नियमों के तहत जल्द से जल्द भूमि आवंटित करनी चाहिए। भाटी के आश्वासन और प्रशासन के लिखित वादे के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। समाज की परंपराओं के अनुसार युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

जोगी समाज का था मृतक

दरअसल, रविवार रात को जोगी समाज के एक व्यक्ति की मौत पर परिजन वन विभाग की भूमि पर बने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करना चाहते थे, जहां वे वर्षों से शवों का दाह संस्कार करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार वन विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए वहां अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने पहले श्मशान घाट पर ही शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे कि उन्हें श्मशान के लिए स्थायी भूमि आवंटित की जाए। कालबेलिया समाज के अध्यक्ष नारायण कालबेलिया ने बताया कि बाडमेर में उनके समाज के लिए अंतिम संस्कार के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है, जिसके कारण वे लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भूमि आवंटन नहीं हुआ तो समाज को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery