Friday, September, 26,2025

DGP ने जवानों का बढ़ाया मनोबल

बाड़मेर: पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा जोधपुर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर रहे। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम उन्होंने बाड़मेर जिले में भारत-पाक सीमा से सटे गडरारोड थाना क्षेत्र और मुनाबाव बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरे ने न केवल पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय और विश्वास को भी मजबूती दी। डीजीपी सबसे पहले गडरारोड थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का गहन निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की। डीजीपी ने थाने में संधारित अभिलेखों और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीजीपी ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जवानों के साथ रात्रिभोज भी किया। बाद में डीजीपी मुनाबाव बॉर्डर पहुंचे और बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ऑपरेशन सिंदूर सहित अन्य सुरक्षा अभियानों की जानकारी ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery