Monday, March, 16,2026

20 से अधिक कुएं बंद, पांच दिन बाद रुका लीकेज

बाड़मेर: बाड़मेर जिले में एक किसान के खेत से हो रहा क्रूड ऑयल का रिसाव पांच दिन बाद शुक्रवार को बंद हो गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जमीन से तेल निकलने की वास्तविक वजह क्या थी। एहतियात के तौर पर केयर्न वेदांता कंपनी ने ऐश्वर्या वेलपैड 8 से जुड़े 20 से अधिक तेल कुओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। पूरे क्षेत्र को टीनशेड से ढककर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। घटना 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे सामने आई। जब किसान हरजीराम खोथ के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल निकलने लगा। सूचना मिलने पर कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तेल के बहाव को नियंत्रित करने के लिए मशीनों से लगभग 100 मीटर लंबी खाई खोदी गई। ताकि तेल को एक गड्ढे तक मोड़ा जा सके। बाद में उस गड्ढे में जमा तेल को वैक्यूम टैंकरों के जरिए हटाया गया। पांच दिनों में करीब 60 से अधिक टैंकर तेल भरकर अन्य स्थान पर ले जाए गए। कंपनी के मीडिया मैनेजर मुकेश मथराणी ने बताया कि शटडाउन लेने के बाद रिसाव रुक गया है। अब एक-एक कर सभी पाइपलाइन सेक्शनों और कुओं की जांच की जाएगी, ताकि लीकेज के स्रोत का पता लगाया जा सके। शटडाउन के कारण कंपनी के उत्पादन पर प्रतिदिन लगभग 5 हजार बैरल (एक बैरल में करीब 160 लीटर) तेल का असर पड़ा है।

कंपनी का भूकंप का दावा

इस बीच ग्रामीणों ने 24 फरवरी की रात ब्लास्ट किए जाने का आरोप लगाया था। इस पर कंपनी अधिकारियों ने कहा कि उस रात 11:25 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका रिकॉर्ड राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर दर्ज है। कंपनी के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर तेल क्षेत्र से दूर और भू-सतह से लगभग 5 किलोमीटर गहराई पर था, जबकि क्षेत्र में औसत ड्रिलिंग गहराई करीब 2 किलोमीटर है।

चार बीघा में फैला क्रूड ऑयल

किसान हरजीराम ने बताया कि उनकी कुल 6 बीघा जमीन है, जिसमें से 4 बीघा में तेल फैल गया है। खेत में बाजरे की फसल बोई जाती थी। लेकिन अब जमीन खेती योग्य नहीं रही। उन्होंने आशंका जताई कि अगले कई वर्षों तक वह खेती नहीं कर पाएंगे। खेत में जगह-जगह जमीन धंसने की भी बात सामने आई है। फिलहाल कंपनी ने क्षेत्र की निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं और जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery