Monday, April, 07,2025

युवक के सुसाइड पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग

बारां: बारां में युवक शुभम सक्सेना के सुसाइड मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया। धरने में कांग्रेस सरकार के पूर्व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, छबड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत सहित बारां-झालावाड़ के कई कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण से कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो शुक्रवार को राजस्थान कांग्रेस नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी ऑफिस में धरना देंगे। वहीं बुधवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तक शव लेने से इनकार कर दिया गया है।

दरअसल, बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में सब्जीमंडी टेक निवासी युवक शुभम सक्सेना ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले 2 पन्ने के सुसाइड नोट में शुभम सक्सेना ने नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौड़ और पुलिस पर प्रताड़ित करने व झूठे केस दर्ज कराने का आरोप लगाया।

मामले को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि शुभम सक्सेना ने पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। हमने पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली से वार्ता कर उन्हें बारां पुलिस के कारनामों से अवगत करवा दिया है। मामले में दिोषयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery