Friday, September, 26,2025

बारां में समुदाय विशेष ने रोका आरएसएस का पथ संचलन

बारां: बारां के डोल मेला ग्राउंड क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन विवादों में घिर गया। पथ संचलन शुरू होने के कुछ ही देर बाद समुदाय विशेष के लोगों ने प्यारेरामजी मंदिर के पास अंजुमन के सामने इसका रास्ता रोक दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों ने पथ संचलन रोकने पर नाराजगी जताई और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी अभिषेक अंडासु खुद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाइश कर माहौल शांत कराया और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पथ संचलन को आगे बढ़ाया गया। जानकारी के अनुसार आरएसएस का पथ संचलन प्यारेरामजी मंदिर से दोपहर 12 बजे रवाना हुआ था। यह कौसर कॉलोनी होते हुए मांगरोल दरवाजा और डोल मेला ग्राउंड तक जाना था। लेकिन रवाना होने के पांच मिनट बाद ही अंजुमन के सामने समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध जताते हुए रास्ता रोक लिया। दोनों ओर से भीड़ जुटने लगी और माहौल गरमा गया। फिलहाल पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery