Saturday, July, 25,2026

हॉट एयर बैलून से लटका कर्मचारी, 80 फीट से गिरा... मौत

बारां: जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को खेल संकुल में हॉट एयर बैलून शो का जश्न उस समय शोक में बदल गया, जब हॉट एयर बैलून फर्म के कर्मचारी की मौत हो गई। वह ट्रायल के दौरान करीब 80 फीट ऊंचाई तक रस्सी से लटका हुआ चला गया और नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। तब मौके पर अटरू बारां विधायक राधेश्याम बैरवा व भाजपा नेता आंनद गर्ग भी मौजूद थे, जबकि घटना के दौरान स्कूली बच्चे हॉट एयर बैलून की सैर कर रहे थे। इस मामले में जिला प्रशासन ने पुलिस को हॉट एयर बैलून संचालक विक्रांत सागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक ने भी भरी थी उड़ान

बारां कोतवाली के सीआई योगेश चौहान ने बताया कि हादसे से पहले हॉट एयर बैलून दो राउंड कर चुका था। इसमें एक राउंड में स्थानीय विधायक राधेश्याम बैरवा ने भी अपने साथियों के साथ बैलून में उड़ान भरी थी। बैलून ऑपरेटर कंपनी के कर्मचारी तीसरे राउंड से पहले उसका ट्रायल कर रहे थे। इस राउंड मैं स्कूली बच्चे जाने वाले थे। ट्रायल के दौरान ही अचानक हवा का प्रेशर बढ़ गया और कंपनी कर्मचारी वासुदेव खत्री रस्सी से लटका हुआ ऊपर चला गया।

हवा का दबाव पड़ने से टूटी रस्सी

बैलून के तेजी से हवा में जाने पर रस्सी पर दबाव पड़ा और झटके से रस्सी टूट गई। रस्सी टूटने से वासुदवे खत्री करीब 80 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरकर घायल हो गया। कर्मचारी को आनन-फानन में शहर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया है कि बैलून संचालक की ओर से सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से उनके बेटे वासुदेव खत्री की मृत्यु हुई है। संचालक की ओर से अगर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखे जाते तो शायद हादसा नहीं होता।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम किए रद्द

इस घटना के बाद बारां जिला स्थापना के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। वहीं, मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल, बैलून संचालक और उसके कर्मचारियों की ही गलती सामने आ रही है। घटना की सूचना पर एडीएम दिवांशु शर्मा, एएसपी राजेश चौधरी, डीएसओ अनिल चौधरी और डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की प्रथा तीजित कोशल राजन विचारे का भी जगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery