Sunday, July, 26,2026

कर्ज में डूबे गुरुजी का कारनामा, मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती

बांसवाड़ा: पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शहर के दो नामी व्यापारियों की नींद उड़ा दी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी एक सरकारी स्कूल में द्वितीय श्रेणी का शिक्षक निकला, जिसने ऑनलाइन गेमिंग में हुए भारी कर्ज के चलते खुद को गैंगस्टर बताकर वसूली की साजिश रची थी। सरकारी टीचर ने दो व्यापारियों से 1.40 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी टीचर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि आरोपी विकेश कुमार कमोल कुशलगढ़ क्षेत्र के टिम्बा महुड़ी गांव का निवासी है और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडाडा में द्वितीय श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

शिक्षिका पत्नी के नाम पर भी लिया लोन

आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण लाखों रुपए के कर्ज में डूब गया था। हालात इतने खराब थे कि उसने अपनी शिक्षिका पत्नी के नाम पर भी लोन ले रखा था, लेकिन कर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा था।

300 CCTV कैमरों की फुटेज से अपराधी तक पहुंची पुलिस

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। इसके बाद शहर के एंट्री और एग्जिट रास्तों पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आरोपी की पहचान कर उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

सुनसान जगह पर मंगाई थी रकम

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए भोयण घाटी स्थित पानी की टंकी के पास एक नीम के पेड़ के नीचे पैसे लाने को कहा था। उसने यह सुनसान जगह इसलिए चुनी ताकि वह आसानी से फरार हो सके। फिलहाल, थानाधिकारी सुहासी जैन और सीआई देवीलाल मीणा की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

गाय खरीदने के बहाने संपत्ति की जुटाई जानकारी

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों व्यापारियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले व्यापारियों की रेकी की और एक फार्महाउस के चौकीदार से गाय खरीदने के बहाने संपत्ति की जानकारी जुटाई। इसके बाद 30 मार्च को एक व्यापारी की दुकान के शटर के नीचे धमकी भरा पत्र डाला और दूसरे के कर्मचारी को लिफाफा थमाकर 90 लाख और 50 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery