Saturday, April, 05,2025

घर में घुसकर बच्ची का गला काटा

बांसवाड़ा: लोहारिया थाना इलाके के पालोदा कस्बे में रविवार सुबह एक घर में घुसे लुटेरों ने 12 साल की बालिका का गला काटकर हत्या कर दी। लुटेरों ने पूरा घर खंगाला, लेकिन उनको कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद लुटेरे लड़की के नाक-कान में पहने गहने लेकर फरार हो गए। परिजन खेत से आए तब उन्हें लड़की का खून से लथपथ शव रसोई में मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए। जानकारी के अनुसार लालजी पाटीदार अपनी पत्नी, 2 बेटियों और 1 बेटे के साथ रविवार सुबह खेत पर गए थे। उनकी एक बेटी जाह्नवी (12) घर पर अकेली थी। इस दौरान कुछ लुटेरे घर में घुसे और लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से डॉग स्क्वॉड टीम भी बुलाई।

बाजार बंद... प्रदर्शन

घटना के विरोध में कस्बे का बाजार बंद कर दिया गया। इलाके के लोगों के साथ लड़कियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिला पुलिस को लड़कियों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर, परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। लोगों ने मौके पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी हंगामे के बाद परिजन शाम को पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद विधायक कैलाश मीणा मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery