Friday, July, 04,2025

पूर्व-बॉयफ्रेंड ने सरकारी महिला टीचर की तलवार से की हत्या

बांसवाड़ा: कलिंजरा कस्बे में मंगलवार सुबह पूर्व प्रेमी ने सरकारी महिला टीचर की तलवार से हत्या कर दी। टीचर बस स्टैंड पर बैठी थी। आरोपी अल्टो कार से आया था। वह कार से उतरा और टीचर के पेट में तलवार घोंप दी।

हमला करने के बाद आरोपी कार में बैठकर निकल गया। भागते वक्त उसकी कार एक पेड़ से टकरा गई। ऐसे में वह कार वहीं पर छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर बागीदौरा डीएसपी और कलिंजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि जोलाना निवासी लीला ताबियार (36) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छियाखूंटा, ब्लॉक सज्जनगढ़ में कार्यरत थीं।

वे संस्कृत विषय में सेकेंड ग्रेड टीचर थीं। यहां बस स्टैंड पर उसके पूर्व प्रेमी महिपाल भगौरा ने पेट में तलवार मार कर उसकी nहत्या कर दी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पेट में घोंप दी तलवार

पुलिस ने बताया कि लीला ताबियार मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए बस के इंतजार में बस स्टैंड पर बैठी थी। उसका पूर्व प्रेमी महिपाल आया और अचानक टीचर के पेट में तलवार घोंप दी। महिला बेसुध होकर नीचे गिर पड़ी। राहगीरों ने कलिंजरा थाने को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लीला घायल अवस्था में पड़ी थी। उसके पेट से खून बह रहा था। पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए महिला को बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। ईसीजी करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2 साल पहले भी कर चुका था हमला

लीला के परिजनों ने बताया कि महिपाल ने आपसी विवाद के चलते 23 अगस्त 2023 को भी लीला पर तलवार से हमला किया था। तब गंभीर हालत में लीला को गुजरात रेफर किया गया था। लीला की करीब 8 साल पहले मंडेला पड़ा गांव में शादी हुई थी। उसका तलाक हो गया था। इसके बाद लीला ने आरोपी महिपाल से रिश्ता जोड़ लिया था। 2023 में सरकारी नौकरी लगने के बाद लीला की महिपाल से बनती नहीं थी। 2 साल पहले हुए हमले के बाद राजीनामा कर लीला ने महिपाल को छुड़वाया भी था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery