Tuesday, August, 12,2025

15 मिनट जाम में फंसे रहे डिप्टी सीएम बैरवा

बांसवाड़ा: उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का काफिला गुरुवार को जाम में फंस गया। उन्हें करीब 15 मिनट तक रुकना पड़ा। इस दौरान एस्कॉर्ट कर रही पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर उप मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बनाया। उप मुख्यमंत्री बैरवा गुरुवार को परिवार के साथ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे। तभी तलवाड़ा से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाने वाले रास्ते में एक से डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। यहां सिर्फ एक लाइन ही खुली है, जिस पर ही दोनों ओर के वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में इस रास्ते में कई बार जाम लग जाता है। त्रिपुरा सुंदरी क्षेत्र माइनिंग एरिया है। इससे यहां से बड़े वाहन भी निकलते हैं।

इससे भी यातायात बाधित होता है। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचने पर पंडित निकुंज मोहन पंड्या ने विधि विधान से पूजा करवाई। इससे पहले बैरवा भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, विधायक कैलाश मीणा और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम उदयपुर रोड स्थित उत्तम ध्यान आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। यहां हवन में आहुतियां दी और गुरुदेव उत्तम स्वामीजी का आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने 3 घंटे से अधिक का समय बिताया। मंदिर में दर्शन के बाद डिप्टी सीएम बांसवाड़ा सर्किट हाउस गए और वहां कुछ देर विश्राम कर माही बजाज सागर बांध को देखने पहुंचे। जहां सीधे सांवरिया सेठ के लिए रवाना हुए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery