Tuesday, March, 10,2026

रिश्वत लेते AAO व वरिष्ठ सहायक को किया अरेस्ट

बांसवाड़ा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। एसीबी ने कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिलन भट्ट और तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी एक परिवादी को पुलिस केस की धमकी देकर डरा रहे थे। एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने ई-मित्र के जरिए जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। इस दौरान आरोपी कचरू कटारा ने आवेदन में पटवारी के हस्ताक्षर को फर्जी बता दिया। उसने परिवादी को डराया कि उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और मामला रफा-दफा करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery