Friday, September, 26,2025

वार्ता में रात 3 बजे बनी सहमति, धरना समाप्त

बालोतरा: डोली गांव में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में जोजरी नदी बचाओ रैली आयोजित की गई। रविवार रात को 3 बजे डोली गांव से हनुमान बेनीवाल समर्थकों के साथ बालोतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

इसके बाद कलेक्टर सुशील यादव और एसपी रमेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। करीब आधे घंटे चली वार्ता के दौरान रालोपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वार्ता के बाद सहमति बनी कि फिलहाल गंदे पानी की आवक तुरंत रोकी जाएगी। पानी की सप्लाई बंद होगी और स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार कर निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद बेनीवाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

यह थी मांगें

जोधपुर जिले की फैक्ट्रियों का दूषित पानी जोजरी के रास्ते बालोतरा के डोली कलां, डोली राजगुरां, साहिबनगर, डोली खुर्द, अराबा दुदावतां, अराबा पुरोहितान, निम्बाखेड़ा, अराबा नागणेचा, कल्याणपुर, सीतली गांवों व खेतों में प्रवाहित होने से जनजीवन को क्षति पहुंचा रहा है। इस रासायनिक पानी की रोकथाम और जोजरी नदी में रासायनिक पानी छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई करने की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery