Monday, March, 16,2026

केमिकल स्लज टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की मौत

बालोतरा: शहर के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। औद्योगिक क्षेत्र की एक कपड़ा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में बने केमिकल स्लज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा बालोतरा के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लालजी मिल्स में हुआ। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच फैक्ट्री परिसर में बने स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मजदूर टैंक के अंदर उत्तरकर जमा हुए केमिकल स्लज को साफ कर रहे थे। तभी अचानक टैंक के अंदर जहरीली गैस बनने लगी और कुछ ही समय में गैस का असर इतना तेज हो गया कि तीनों मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत उन्हें बाहर निकाल कर बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मत घोषित कर दिया।

हादसे में इनकी हुई मौत

बालोतरा डीएसपी अनिल पुरोहित ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान श्रवण (32) पुत्र मन्छाराम सांसी, गुमनाराम (25) पुत्र रमेश सांसी और विशंभर तिवारी (54) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर स्थानीय निवासी थे। प्रशासन का कहना है कि जांच में यदि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम अशोक कुमार विश्रोई, डीएसपी अनिल पुरोहित, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में फैक्ट्री भी पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के ही टैंक में उतार दिया गया था, जिसके कारण जहरीली गैस का असर सीथे मजदूरों पर हुआ।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

घटना के बाद बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कई फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर मजदूरों से जोखिम भरे काम करवाए जाते हैं।

खदान में पत्थरों के नीचे दबने से मजदूर की मौत

झुंझुनूं। उदयपुरवाटी क्षेत्र में स्थित छापोली खदान में पत्थरों के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खदान में काम के दौरान अचानक भारी पत्थर गिरने से मजदूर गुड्डू चौधरी मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद अन्य मजदूर तुरंत उसे बाहर निकालकर उदयपुरवाटी अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक गुड्डू चौधरी बिहार राज्य के बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और मजदूरी के लिए छापोली क्षेत्र की खदान में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery