Thursday, June, 26,2025

तस्कर को गोली लगी, गड्ढे में गिरा... नशे की खेप बरामद

बालोतरा: जिले के सिवाना थाना क्षेत्र में हिंगलाज मंदिर के पास गुरुवार को नशे के तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा के नेतृत्व में सिवाना थाना पुलिस, डीसीआरबी और डीएसटी ने की है।

जानकारी के अनुसार डोडा-पोस्त ले जा रहे तस्करों ने हिंगलाज माता मंदिर के पास पुलिस का जाब्ता देख कार दौड़ानी शुरू कर दी। 10 किमी के बाद तस्कर ने कार पहाड़ियों में घुमा दी। यहां आगे रास्ता नहीं मिला तो कार से उतर कर भागने लगे। इसके साथ ही पुलिस पर फायरिंग भी की। ऐसे में जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के कूल्हे पर गोली लगी। वह घायल होकर गड्ढे में गिर गया। इसके बाद उसके साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी कार को जब्त किया है। घायल तस्कर को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है। बालोतरा एसपी ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया।

फायरिंग करते हुए भाग रहे थे तस्कर

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि डोडा पोस्त से भरी ब्रेजा कार सिवाना की तरफ आ रही है। इस पर सिवाना डीएसपी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी, डीसीआरबी और सिवाना पुलिस ने अलसुबह हिंगलाज मंदिर के पास मोकलसर में नाकाबंदी की थी। ब्रेजा कार में सवार तस्कर ने नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। पहाड़ी इलाके हिंगलाज में तस्कर आगे रास्ता नहीं होने पर कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर जैसार-चौहटन के रमेश पुत्र पनाराम के कूल्हे पर गोली लगी। इसके बाद वह भाग नहीं सका और लड़खड़ा कर गड्‌ढे में गिर गया, उसे वहीं दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने दूसरे तस्कर बायतु पनजी के खीरथाराम निवासी को भी पकड़ लिया। फिलहाल, गंभीर घायल रमेश का उपचार चल रहा है। पुलिस खीरथाराम से गहन पूछताछ कर रही है।

ढाई क्विंटल डोडा पोस्त किया जब्त

पुलिस ने बताया कि ब्रेजा कार में करीब ढाई क्विंटल डोडा पोस्त प्लास्टिक के ब्लैक कट्टों में भरे हुए थे। पुलिस ने उसको जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस की अलग-अलग टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। सूचना मिलने पर बालोतरा एसपी सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीमों को बुलाया गया। घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery