Wednesday, April, 09,2025

इस सम्मान और सादगी को नमन

राजस्थान की राजनीति की इन दोनों बड़ी हस्तियों के मिलन की यह तस्वीर मौजूदा समय की राजनीति के लिए एक सीख है। इन दोनों दिग्गजों ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से देश में गौरवशाली राजस्थान का केवल नाम ही रोशन नहीं किया, बल्कि हमेशा मर्यादा और सादगी की सियासत का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। फोटो में कुर्सी पर बैठे जननायक अशोक गहलोत हैं, तो सामने बैरिस्टर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी बैठे हैं। हाल ही में गहलोत, तिवाड़ी के जयपुर स्थित आवास पर अचानक पहुंचे। दोनों की आत्मीय मुलाकात हुई, पुरानी यादें ताजा कीं, वर्तमान खींचतान पर चिंता भी प्रकट की।

याद रहे, 105 वर्षीय तिवाड़ी 1985 में भरतपुर से चुनाव लड़े, जीते और कांग्रेस हाईकमान के आग्रह पर विधानसभाध्यक्ष बने। नैतिकता की बानगी देखिए, बाद में यह कह कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया कि वे संवैधानिक पद पर रह चुके हैं, अब राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। वैसे, कई दिनों तक विधानसभा में जो गतिरोध चला, वह उचित नहीं था। विधानसभाध्यक्ष देवनानी का आसन पर भावुक होना मामूली बात नहीं है। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की यह हालत है तो आम लोगों का क्या होगा? तिवाड़ी बताते हैं कि जब वे आसन पर बैठते थे, तब विपक्ष से भैरों सिंह शेखावत और घनश्याम तिवाड़ी जैसे दिग्गज नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर गरजते थे। सत्ता पक्ष का भारी बहुमत होने के बावजूद इन नेताओं के तथ्यों के कारण जनहित में फैसले तक बदलने पड़ते थे। माननीय सदस्य आसन की गरिमा रखते थे और सदस्यों की तकरीरों का ध्यान अध्यक्ष रखते थे। इस गतिरोध को समाप्त करने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जो प्रयास रहा, उससे सदन की कार्यवाही सुचारू शुरू होने का रास्ता खुला। अलबत्ता, विधानसभाध्यक्ष का रो पड़ना, राज्य की राजनीति के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। अब दो पंक्तियां...

"यारों कौनसी बात कब कहां और कैसे कही जाती है, बात कहने का सलीका हो, तो यारों हर बात सुनी जाती है।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery