Saturday, April, 19,2025

महाराणा प्रताप के वंशज का निधन अरविंद सिंह मेवाड़ नहीं रहे... अंत्येष्टि आज

उदयपुर: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का निधन हो गया। उन्होंने उदयपुर के सिटी पैलेस में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से ली थी और बाद में उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। फिर, उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट में डिग्री ली। वे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पिता थे।

आज सिटी पैलेस में होंगे अंतिम दर्शन

अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। अंतिम दर्शन सिटी पैलेस में सुबह 7 बजे से होंगे। उनकी अंतिम यात्रा शंभू निवास से सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर बडी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, दिल्ली गेट होते हुए महासतियां के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनकी देह पंचतत्व में विलीन होगी। सिटी पैलेस की ओर से जारी शोक संदेश में यह जानकारी दी गई है।

डेस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड की शुरुआत

बता दें, इन्वेस्टमेंट समिट में अरविंद सिंह के पुत्र लक्ष्यराज सिंह ने कहा था कि मेरे पिताजी ने 1980 के दशक में डेस्टिनेशन वेडिंग की सोच के साथ काम शुरू किया था। तब लोगों ने इस चीज पर उनका मजाक बनाया। आज हालात बदल गए हैं। देशभर में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन शुरू हो चुका है।

अरविंद सिंह थे संपत्तियों के एग्जीक्यूटर

पूर्व महाराणा भगवत सिंह ने साल 1963 से लेकर 1983 तक पूर्व राजपरिवार की कई प्रॉपर्टीज को लीज पर दे दिया था। पिता के इसी फैसले से नाराज होकर बड़े बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ ने उन पर कोर्ट में केस फाइल कर दिया। अपने बेटे द्वारा केस फाइल करने से भगवत सिंह नाराज हो गए। भगवत सिंह ने बेटे के केस पर कोर्ट में जवाब दिया कि इन सभी प्रॉपर्टी का हिस्सा नहीं हो सकता। ये इम्पोर्टेबल एस्टेट यानी अविभाज्य हैं। भगवत सिंह ने 15 मई 1984 को अपनी वसीयत में संपत्तियों का एग्जीक्यूटर छोटे बेटे अरविंद सिंह मेवाड़ को बना दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery