Saturday, April, 19,2025

अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन बेटे लक्ष्यराज ने दी मुखाग्नि

उदयपुर: मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।

अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा करीब तीन घंटे का सफर तय करके सिटी पैलेस से महासतिया मोक्ष धाम पहुंची। वहां उनका राजसी परंपरा से अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह भावुक नजर आए। अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शनों को अन्य राज्यों के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे।

साथ ही संपत्ति विवाद के बावजूद चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई देने के लिए राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ भी महासतिया पहुंचे। उनके साथ वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर भी थे। इसके अलावा सुबह ही पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि व अभिनेता शैलेष लोढ़ा, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, एसपी योगेश गोयल समेत कई लोग शोक संवेदना जताने शंभू पैलेस परिसर पहुंचे थे। जहां उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery