Saturday, April, 19,2025

उदयपुर सहित समूचा मेवाड़ शोकमग्न अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोग

उद‌यपुर: मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का सोमवार को उदयपुर के आयड़ स्थित महासतिया में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पूर्व, सोमवार को अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शन के लिए राजपरिवार के सदस्य, राजनीतिक हस्तियां, सैकड़ों गणमान्य लोग व आमजन पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास में रखा गया था, जहां सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।

इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी दोनों बहनों से गले लगकर फफक पड़े। अरविंद सिंह का रविवार सुबह शंभू निवास में निधन हो गया था। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर भी महासतिया पहुंचे। इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर और गुजरात के जामनगर के पूर्व राजघराने के सदस्य अजय जडेला, कवि व अभिनेता शैलेष लोढ़ा, उदयपुर एमपी योगेश गोयल, ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी शंभू पैलेस पहुंची और शोक संवेदना प्रकट की। इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गाजे-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा

अरविंद सिंह की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 11 बजे सिटी पैलेस से स्वाना होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार और देहली गेट होते हुए अंत्येष्टि स्थल महासतिया पहुंची। उनकी अंतिम यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। मार्ग में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी। करीब एक किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद विश्वराज सिंह और लक्ष्यराज सिंह ने एक-दूसरे को हाथ जोड़े।

अरविंद सिंह लंबे समय से बीमार थे

अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया था। वे लबे समय से बीमार थे। वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे। यहीं पर डॉक्टर उनका उपचार कर रहे थे। बता दें, अरविंद सिंह भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निथन पिछले साल 10 नवंबर को हो गया था। अरविंद सिंह एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी रहे। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज और उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से शिक्षा ली। उनको विटेल कारों के कलेक्शन का बहुत शौक था।

खेल जगत में शोक की लहर

राजस्थान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व उदयपुर राजपरिवार के अरविंद सिंह मेवाड़ के आकस्मिक निधन पर राजस्थान क्रिकेट संघ सहित प्रदेश के खेल जगत में शोक की लहर है। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ ने राजपूताना के लिए 1945 से 1950 तक व बाद में राजस्थान के लिए 1951 से 1961 तक 31 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। अरविंद सिंह मेवाड़ ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए 1961-62 में विदर्भ के विरुद्ध उदयपुर में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया व 1961 से 1971 तक राजस्थान के लिए 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery