Friday, July, 04,2025

ऐतिहासिक गंगनहर को जनआस्था से जोड़ा जाएगा: मेघवाल

श्रीगंगानगर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार को श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और स्थानीय विकास, जनकल्याण तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर संवाद किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐतिहासिक गंगनहर के शताब्दी समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगासिंह जी की प्रेरणा से बनी यह जीवनदायिनी नहर केवल सिंचाई व्यवस्था ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक धारा भी रही है। समारोह को दिसंबर 2025 में जन-सरोकार से जोड़कर भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। मेघवाल ने इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की।

रायसिंहनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की एकता, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। वहीं, अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित नई मंडी, घड़साना में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेघवाल ने जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय विकास, आधारभूत डाँचे, और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

नए कानून की चुनौतियों व फायदों पर किया मंथन

अनूपगढ़ भारतीय न्याय संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को अनूपगढ़ न्यायालय परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाग लिया और अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से नए कानून को चुनौतियों, संभावनाओं व प्रभावों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में एसीजेएम सोनिया पूर्वा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश बुरड़क व बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सारस्वत मंचासीन रहे। एडवोकेट तिलकराज चुघ ने कविता के माध्यम से स्वागत किया, जबकि एडवोकेट दिनेश रांकावत ने स्वागत भाषण में नए कानून की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery