Tuesday, November, 25,2025

सतत भविष्य की कुंजी है एकता और विश्वास

सिरोही/आबू रोड: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के वैश्विक मुख्यालय शांतिवन में आयोजित 'यूनिटी एंड ट्रस्टः इंस्पायरिंग ए सस्टेनेबल फ्यूचर' विषयक ग्लोबल समिट-2025 में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने समिट को आध्यात्मिकता और सामाजिक चेतना के समन्वय से वैश्विक एकता और सतत भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह सम्मेलन मानव कल्याण, पर्यावरण संरक्षण व वैश्विक सद्भाव पर केंद्रित है और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल समिट में एकता और विश्वास पर गहन मंथन हुआ। जी-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का संदेश दिया था, यही भावना यहां भी दिखाई दी। जब हम एकता के सूत्र में बंधेंगे तो न केवल हमारी सामाजिक शक्ति बढ़ेगी, बल्कि किसी भी तरह के अस्थिर करने वाले षड्यंत्र भी विफल होंगे। इस अवसर पर संत, शिक्षाविद्, समाजसेवी और अन्य गणमान्यजनों ने सम्मेलन को अपने विचारों से समृद्ध किया।

कार्यक्रम के बाद मेघवाल ने पत्रकारों से कहा कि लोगों का उत्साह और विश्वास नव ऊर्जा का संचार करता है और ऐसी आध्यात्मिक व सामाजिक पहल राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाती हैं। उन्होंने सतत विकास, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर भी बल दिया। इससे पहले आबू रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल का जालोर-सिरोही से सांसद लुम्बाराम चौधरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery