Friday, April, 24,2026

स्टाफ डॉक्टर-नर्सिंग विवाद से सेवाएं ठप

श्रीगंगानगर: अनूपगढ़ जिला अस्पताल में गुरुवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केशव कामरा और इमरजेंसी वार्ड प्रभारी नर्सिंगकर्मी बृजलाल के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना से आहत नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि डॉक्टर लंबे समय से अपशब्द बोलते हैं और बाहरी लैब से जांच कराने का दबाव बनाते हैं। वहीं, डॉ. कामरा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल लापरवाही पर नियमों के तहत समझाइश दी थी। विवाद के चलते दवा वितरण और लैब सेवाएं बाधित रहीं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की, लेकिन नर्सिंगकर्मी डॉक्टर को हटाने या स्टाफ के तबादले की मांग पर अड़े रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery